Site icon Khabribox

उत्तराखंड: श्रम अधिकारी पत्नी ने अपने अभियंता पति पर लगाया दहेज उत्पीड़न व पिटाई का आरोप

देहरादून जिले से जुड़ी खबर सामने आई है।  यहां श्रम अधिकारी पत्नी ने अपने अभियंता पति पर आरोप लगाया है। पत्नी ने पति पर दहेज उत्पीड़न व पिटाई करने का आरोप लगाया है।

जाने पूरा मामला-

जानकारी के अनुसार पिंकी टम्टा ने बताया कि उनकी शादी 14 अक्टूबर 2013 को शरद टम्टा निवासी गौचर, चमोली के साथ नरेंद्र नगर में हुई थी। उनके पति लोक निर्माण विभाग में अवर अभियंता के पद पर तैनात हैं। 2014 में उनका बेटे का जन्म हुआ तब ससुराल वालों ने उन पर ध्यान नही दिया। वही पिंकी को दहेज न लाने के लिए प्रताड़ि‍त किया जाता था। 2017 में उन्होंने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। तभी से पति उनके साथ मारपीट करते थे। यहां तक कि 20 मार्च 2021 को उनके पति ने दो व्यक्तियों को उन्हें मारने के लिए भेजा था। इस मामले में श्रम अधिकारी के पति के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version