Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आज से जमीन खरीदना हुआ और अधिक महंगा, सर्किल रेट में इतने प्रतिशत की वृद्धि

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में आज से जमीन खरीदना और अधिक मंहगा हो गया है। जिसका सीधा असर आम आदमी के जेब पर पड़ेगा।

जारी किए आदेश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सूत्रों के अनुसार, प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जमीनों के वर्तमान सर्किल रेट में आठ से 22 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। सर्किल रेट में बदलाव करीब दो साल बाद हुआ है। इससे पहले वर्ष 2023 में सर्किल रेट संशोधित किए गए थे। इस बार सर्किल रेट संशोधन का आधार भी वर्ष 2023 के फार्मूले को ही बनाया गया है। इस संबंध में सरकार ने सभी जिलाधिकारियों नए सर्किल रेट लागू करने के आदेश दिए हैं। वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने इसकी पुष्टि की। इस क्रम में कुछ जिलों में नये सर्किल रेट लागू करने के आदेश भी जारी हो गए हैं। आज सोमवार को सर्किल रेट का विस्तृत ब्योरा जारी कर दिया जाएगा।

Exit mobile version