Site icon Khabribox

उत्तराखंड: रूद्रप्रयाग में आया भूस्खलन, ग्रामीणों ने सुरक्षित स्थानों पर भागकर बचाई जान


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहाँ रूद्रप्रयाग में ग्राम पंचायत सारी के राजस्व ग्राम झालीमठ के ठीक पीछे कावेरी गदेरे की ओर अचानक भूस्खलन आ गया। रविवार सुबह लगभग नौ बजे झालीमठ तोक में कावेरी गाड से लगी पहाड़ी से भारी मात्रा में भूस्खलन शुरू हो गया।

मुआवजा देने की मांग-

जिसमें ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने सुरक्षित स्थानों पर भागकर अपनी जान बचाई। इस भूस्खलन में  गोशाला व दो शौचालय भरभराकर मलबे के साथ कावेरी गदेरे में समा गए। इसके अलावा कई मकानों पर दरारें आ गई है। वही लोगों ने प्रशासन से आजीविका के लिए मुआवजा देने की मांग की है।

Exit mobile version