Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर हुआ भूस्खलन, दरका पहाड़, कई यात्री मलबे में दबे, एक शव बरामद

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदली है। पहाड़ों में बारिश का दौर जारी है। इसी बीच उत्तरकाशी में एक दुखद घटना की खबर सामने आई है।

यमुनोत्री मार्ग पर भूस्खलन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तरकाशी जिले के नौ कांची में यमुनोत्री मार्ग पर आज सोमवार को भूस्खलन आया। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर 9 कैची भैरव मंदिर के पास भूस्खलन होने के कारण 3 से 4 यात्रियों की दबने की सूचना मिली। SDRF, पुलिस, वन विभाग, मेडिकल टीम एवं पशु चिकित्सा टीम घटना स्थल पर पहुंची। जिसके बाद से रेस्क्यू कार्य जारी है। मुंबई के एक घायल व्यक्ति का रेस्क्यू कर PHC जानकीचट्टी में पहुँचाया गया हैं। जिसका उपचार किया जा रहा हैं। वहीं, एक बच्ची का शव मिला है। 108 एम्बुलेन्स तैनात हैं। उत्तरकाशी के जिलाधिकारी कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी कर रहे हैं। फिलहाल सुरक्षा के दृष्टिगत यात्रा मार्ग पर आवाजाही रोक दी गई है।

Exit mobile version