Site icon Khabribox

उत्तराखंड: मनसा पहाड़ी समेत राज्य में चार अन्य जगहों पर होगा भूस्खलन उपचार का कार्य, केंद्र सरकार ने इतने करोड़ की योजना की मंजूर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के हरिद्वार में स्थित मनसा देवी पहाड़ी समेत राज्य में चार अन्य जगहों पर भूस्खलन उपचार को लेकर कार्य होगा।

होगा यह कार्य

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें गलोगी जलविद्युत परियोजना मार्ग मसूरी और नैनीताल स्थित चार्टन लॉज भूस्खलन उपचार का काम होगा। कर्णप्रयाग स्थित बहुगुणा नगर में भूमि धंसने और पिथौरागढ़ जिले में खोतिला-घटधार भूस्खलन को लेकर संवेदनशील है, जहां पर ट्रीटमेंट का काम किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने 125 करोड़ की योजना मंजूर की है। जिसके बाद अब इसके तहत पहले चरण में साढ़े चार करोड़ (डीपीआर तैयार करने के लिए) की राशि जारी भी कर दी गई है। इस राशि से मनसा देवी पहाड़ी पर हो रहे भूस्खलन की रोकथाम का कार्य होगा। दरअसल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण व उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र ने प्रस्तावों को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) को भेजा था।

Exit mobile version