Site icon Khabribox

उत्तराखंड: इस दिन से चलेगा वृहद पौधारोपण अभियान, 50 लाख पौधे लगाए जाने का लक्ष्य

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में इस साल वृहद पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा।

लगाए जाएंगे इतने पौधे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार की ओर से हरेला पर्व की शुरूआत 16 जुलाई 2024 से की जाएगी। जिसमें इस अभियान के तहत 50 लाख पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस संबंध में शासन ने सभी जिलाधिकारियों को आदेश जारी  किए हैं। प्रमुख सचिव आरके सुधांशु की ओर से आदेश जारी हुए है।

आदेश जारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक आदेश के मुताबिक हर जिले में अभियान के आयोजन के लिए संबंधित जिले के जिलाधिकारी नोडल अधिकारी होंगे। जो जिला स्तरीय सभी संबंधित विभागों वन विभाग, कृषि विभाग, जलागम, शहरी विकास, आवास, ग्राम्य विकास, उद्योग, पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों की एक आयोजन समिति का गठन अपने स्तर से करेंगे। उनकी अध्यक्षता में समिति की बैठक होगी जो कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार कर विभागों के दायित्व आदि के संबंध में निर्णय लेगी।

Exit mobile version