उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम व बद्रीनाथ धाम के आज कपाट बंद रहेंगे।
बंद रहेंगे कपाट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज 7 सितंबर को बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद रहेंगे। इसकी मुख्य वजह चंद्रगहण है। जिसके चलते आज मंदिर बंद रहेगा और इसके समाप्त होने के बाद 8 सितंबर को ही मंदिर खोला जाएगा। इस संबंध में मंदिर धर्माधिकारी राधा कृष्ण थपलियाल ने जानकारी दी। जिस पर बताया गया है कि 7 सितंबर को चन्द्रग्रहण के कारण श्री बद्रीनाथ जी का मंदिर बंद रहेगा व ग्रहण काल समाप्त होने के बाद 8 सितंबर को प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर के कपाट खुलेंगे। इस बार चंद्रग्रहण 7 सितंबर को रात्रि 9.56 से प्रारंभ हो रहा है लेकिन ग्रहण से 9 घंटे पहले दोपहर 12.56 पर ही सूतक प्रारंभ हो जायेगा ,जिस कारण बद्रीनाथ मंदिर के कपाट 12.50 पर बंद कर दिए जायेंगे। चंद्रग्रहण समाप्त होने पर 8 सितंबर को मंदिर परिसार का शुद्धकरण उपरान्त ब्रह्म मुहूर्त में कपाट खुलेंगे।