Site icon Khabribox

उत्तराखंड: हत्या या आत्महत्या, रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला महिला का क्षत- विक्षत शव

यहां रेलवे क्रॉसिंग के पास एक महिला का क्षत विक्षत शव पड़ा हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा फिलहाल पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त की जा रही है।

रेलवे क्रॉसिंग के पास एक महिला का क्षत विक्षत अवस्था में पड़ा मिला शव

काशीपुर,से दुखद खबर सामने आई है।यहां ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार की दोपहर किसी ने पुलिस को सूचना दी कि एसआरएफ फैक्ट्री के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास एक महिला का क्षत विक्षत शव पड़ा हुआ है।

जांच में जुटी पुलिस

सूचना के बाद एसएसआई प्रदीप मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त के प्रयास किए। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। जिसके बाद पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचा दिया। पुलिस अब आसपास के थाना क्षेत्रों में फोटो भेज कर उसकी शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

Exit mobile version