Site icon Khabribox

उत्तराखंड: उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की नई वेबसाइट और डिजिटल सदस्यता अभियान का शुभारंभ, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ उत्तराखंड में बीते कल गुरुवार को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने डिजिटल सदस्यता का शुभारंभ किया।

इतने लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की नई वेबसाइट और डिजिटल सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर पार्टी के सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने कहा कि डिजिटल सदस्यता अभियान के पहले चरण में एक लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य है और आने वाले महीनों में इसे दस लाख तक बढ़ाया जाएगा।

Exit mobile version