Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां गुलदार आदमखोर घोषित, अंतिम विकल्प के रुप में मारने का आदेश जारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में पहाड़ों से लेकर मैदानों तक गुलदार आतंक का पर्याय बना हुआ है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं पौड़ी से सटे गढ़वाल वन प्रभाग के नागदेव रेंज स्थित डोभाल ढांडरी गांव में गुलदार ने एक महिला पर हमला कर दिया।

जारी किया यह आदेश

जिसके बाद गुलदार को आदमखोर घोषित कर अंतिम विकल्प के रुप में मारने का आदेश जारी हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसके बाद क्षेत्र के ग्रामीणों ने आंदोलन स्थगित किया। प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव व मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक उत्तराखंड रंजन कुमार मिश्र ने यह आदेश जारी किया है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में जल्द ही शूटर तैनात किया जाएगा। ट्रैंकुलाइज टीम पहले से ही क्षेत्र में तैनात है। अभी तक क्षेत्र में दो पिंजरें लगाए गए हैं। 10 सदस्यीय विभागीय टीम नियमित गश्त कर रही है। साथ ही ट्रैंकुलाइज टीम भी तैनात है।

Exit mobile version