Site icon Khabribox

उत्तराखंड: इस जिले में आतंक का पर्याय बना गुलदार ढेर, मशहूर शिकारी जाय हुकिल समेत इन शिकारियों को मिली सफलता

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के बाड़ा गांव में आतंक का पर्याय बना गुलदार ढेर हो गया है।

गुलदार किया ढेर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पौड़ी के बाड़ा गांव में बीते 15 जनवरी की सुबह गुलदार ने करीब 6 बजे एक नेपाली मूल के श्रमिक को अपना शिकार बनाया था। जिससे यहां दहशत का माहौल था। जिस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग के साथ ही मौके पर पहुंचे अन्य अधिकारियों का घेराव किया था, जिस पर यहां गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने के साथ ही ट्रेप कैमरे व विभागीय शूटर तैनात किए थे। वहीं अब यहां आतंक का पर्याय बन चुके गुलदार को बीते शुक्रवार को ढेर हो गया है। मशहूर शिकारी जाय हुकिल, साथी शिकारी व वन विभाग की टीम को सफलता मिली है। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है, लेकिन वन विभाग ने ग्रामीणों को अभी भी सतर्कता बरतने की अपील की है।

Exit mobile version