Site icon Khabribox

उत्तराखंड: हाथरस में हुई घटना का सबक, उत्तराखंड पुलिस ने इस तरह के आयोजनों को लेकर जारी की गाइडलाइन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। बीते मंगलवार को उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक दुखद घटना घटी। यहां सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई। इससे हादसे ने 120 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।

बैठक का आयोजन, दिए जरूरी निर्देश

जिस पर उत्तराखंड पुलिस ने इस तरह के आयोजनों को लेकर सभी अधिकारियों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसको लेकर बीते कल बुधवार 3 जुलाई को एपी अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए बैठक की। जिसमें समय समय पर आयोजित होने वाले विभिन्न मेले, धार्मिक आयोजन एवं अन्य अवसरों पर भीड़ प्रबन्धन को लेकर जरूरी निर्देश जारी किए।

इन गाइडलाइन्स का करें पालन

📌📌किसी भी तरह के धार्मिक आयोजनों के लिए एनओसी लेना अनिवार्य किया जाए।
📌📌एनओसी संबंधित थाना, चौकी की ओर से जारी होंगे, जो पहले आयोजन स्थल का खुद मुआयना कर जरूरी सुविधाओं के बारे में जानकारी जुटाएंगे।
📌📌 इसके साथ ही मेले, त्यौहारों एवं अन्य अवसरों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का वार्षिक कैलेंडर तैयार किया जाए।
📌📌आश्रमों एवं मठों के पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर उनके द्वारा वर्ष में आयोजित किये जाने वाले समस्त कार्यक्रमों का विवरण प्राप्त करे। साथ ही उसके अनुरुप समय से कार्यवाही सम्पादित कराना सुनिश्चित करें।
📌📌बिना अनुमति के आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के आयोजकों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाये।
📌📌किसी भी मेले एवं धार्मिक आयोजनों की आयोजकों द्वारा 15 दिवस पूर्व अनुमति हेतु आवेदन किये जाने के सम्बन्ध में व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाये।
📌📌सभी आयोजन में भीड़ प्रबन्धन के दृष्टिगत पर्याप्त संख्या में पुलिस प्रबन्ध की व्यवस्था किये जाये।

Exit mobile version