Site icon Khabribox

उत्तराखंड: भारी बारिश व बर्फबारी से पहाड़ों में जनजीवन हुआ प्रभावित, इन सात जनपदों के लिए एडवाइजरी जारी

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बारिश व बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम ने एकदम करवट बदली है। साथ ही ठंड में इजाफा हुआ है।

मौसम में बदलाव

पहाड़ों में बारिश से ठिठुरन बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार दूर दराज के गांव का संपर्क सड़कों से टूट चुका है और राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रो में काफी अधिक बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के चलते राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके साथ ही निचली घाटियों में भारी बारिश ने ठिठुरन बढ़ा दी है। धारचूला, कालिका, अल्मोड़ा तथा आसपास के क्षेत्र में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। सीजन में पहली बार लगातार बारिश होने से पारा 12.3 डिग्री लुढ़क चुका है। वहीं अभी भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसमे सात जनपदों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।

Exit mobile version