Site icon Khabribox

उत्तराखंड: हरियाणा की तरह उत्तराखंड के युवा भी पहलवानी में बना सकते हैं पहचान- ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त उत्तराखंड पंहुचे। जो यहां ऋषिकेश के मुनिकीरेती में एक योग शिविर में पहुंचे।

कहीं यह बात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। 2012 ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता योगेश्वर दत्त ने कहा कि योग व खेल का एक-दूसरे से प्रत्यक्ष संबंध है। खिलाड़ी के लिए योग बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वह उत्तराखंड कई बार आ चुके हैं, यहां आना उन्हें बेहद पसंद है। साथ ही कहा कि जिस तरह हरियाणा में पहलवान छोटी उम्र से अखाड़े में संघर्ष करते हुए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं, उसी तरह उत्तराखंड के पहाड़ के युवा भी संघर्ष करते हैं। पहाड़ के युवाओं को राज्य सरकार पहलवानी में उचित प्रोत्साहन दे तो उत्तराखंड के पहलवान भी हरियाणा की तरह देश को ओलंपिक में मेडल दिलाने का सामर्थ्य रखते हैं।

Exit mobile version