उत्तराखंड: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के पशुपालकों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। अब पशुपालकों को अपने मवेशियों के इलाज और उन्नत प्रजनन सेवाओं के लिए दूर-दराज के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
पशुपालकों को मिलेगा लाभ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सांसद निधि से उपलब्ध कराई गई आधुनिक ‘मोबाइल पशु चिकित्सा यूनिट’ के जरिए अब पशुपालकों को उनके घर पर ही इलाज के साथ-साथ ‘भ्रूण प्रत्यारोपण’ जैसी आधुनिक तकनीक की सुविधा मिलेगी। बीते कुछ दिनों पहले एक कार्यक्रम के दौरान सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सांसद निधि से प्रदान की गई ‘मोबाइल पशु चिकित्सा यूनिट’ का लोकार्पण किया। विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस मोबाइल यूनिट की मदद से हरिद्वार जिले के सुदूर क्षेत्रों तक पशु चिकित्सा और आधुनिक प्रजनन सेवाएं सीधे पशुपालकों के द्वार तक पहुंचाई जाएंगी।