Site icon Khabribox

उत्तराखंड: लोकसभा चुनाव 2024: इतने बजे तक नहीं किया मतदान,‌ तो नहीं मिलेगी एंट्री

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में चुनाव होने वाले है। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल को है। इसी बीच मतदान से जुड़ी जरूरी खबर है।

शाम 05 बजे तक होंगे मतदान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया है कि मतदान के दिन समय पर मतदान हो। जिसमें इस बात का खास ध्यान रखा जाए कि शाम पांच बजे के बाद कोई भी व्यक्ति मतदेय स्थल के गेट के भीतर न आने पाए। साथ ही बताया कि इस अवधि तक जो भी मतदाता गेट के भीतर रहेंगे, उन सभी को मतदाता पर्ची दी जाएगी और उनसे हर हाल में मतदान कराया जाए। उन्होंने यह जरूरी दिशा निर्देश सचिवालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक में दिए।

Exit mobile version