उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। किच्छा के मोहित ने एक खास ऐप बनाया है। यह ऐप किराये पर भवन तलाश रहे लोगों के लिए खास बनाया गया है।
ऐसे करेगा काम-
मोहित ने बताया कि जो लोग दुकान, मकान एवं गोदाम इत्यादि किराये पर लेना चाहते है वह रेंटीज मोबाइल के माध्यम से आसानी ने अपनी पसंद का भवन तलाश कर सकते है। रेंटीज एप गुग्गल के प्लेस्टोर पर उपलब्ध है। मोहित सेंट पीटर्स स्कूल में बारहवीं कक्षा के छात्र है। मोहित के पिता व्यवसाई है। मोहित ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की डिजिटल इंडिया योजना से प्रभावित होकर उन्होंने रेंटीज एप बनाया है। यह ऐप यूजर की लोकेशन के मुताबिक आसपास के किराये के भवन प्रदर्शित करेगा। भवन की सारी डिटेल एप में मिल जाएगी। जिसके बाद जरूरतमंत व्यक्ति एप के माध्यम से भवन स्वामी से बात कर सकता है।
सरकार से सहयोग की अपेक्षा-
मोहित ने जनता की सुविधा के लिए बनाए गये रेंटीज एप के विस्तार के सरकार से सहयोग की अपेक्षा की है। इससे पूर्व मोहित इंडिया टिकटॉक एप भी बनाया था।