Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अफ्रीका में जिंदगी और मौत से जूझ रहें लक्की ने दुनिया को कहा अलविदा, पार्थिव शरीर भारत लाने की तैयारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के रामनगर का एक युवक अफ्रीका में फंसा हुआ है।

एक महीने से अस्पताल में भर्ती था लक्की

मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला बंबाघेर रामनगर निवासी लक्की मेहरोत्रा विगत वर्षों से अफ्रीका में नौकरी करते थे। विगत एक महीने से अचानक उनका स्वास्थ्य खराब हो गया। लकी को अफ्रीका के चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां उनकी किडनी और लीवर में दिक्कत होने की वजह से उन्हें आईसीयू में रख दिया गया। लक्की के बड़े भाई अवनीश ने अफ्रीका से फोन पर बताया कि शुक्रवार रात उसका निधन हो गया था। करीब एक महीने से अफ्रीका के अस्पताल में जिंदगी के लिए मौत से जंग लड़ रहा लक्की आखिरकार हार गये। अब अफ्रीका से लक्की के पार्थिव शरीर को भारत लाने की तैयारी की जा रही है।

Exit mobile version