Site icon Khabribox

उत्तराखंड: जंगलों में हाथियों की ‘महागणना’ शुरू: पहली बार इस ऐप से होगी डिजिटल काउंटिंग



उत्तराखंड: उत्तराखंड के जंगलों में हाथियों की वास्तविक संख्या का सटीक पता लगाने के लिए बीते कल मंगलवार, 26 मई 2026 से गणना अभियान शुरू हो गया है।

हाथियों की गणना शुरू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पांच दिनों तक चलने वाला यह विशेष अभियान 30 मई तक जारी रहेगा। इसमें कॉर्बेट टाइगर रिजर्व सहित कुमाऊं क्षेत्र के उन सभी वन प्रभागों को शामिल किया गया है। हाथियों की दोहरी गिनती से बचने के लिए पूरे प्रदेश में यह गणना एक साथ की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, हाथियों का मूवमेंट हिमाचल प्रदेश से लेकर नेपाल तक होता है। दोपहर की भीषण गर्मी में हाथियों के घने जंगलों में छिप जाने के कारण वनकर्मी सुबह और शाम की पालियों में ‘आई काउंट मेथड’ (प्रत्यक्ष अवलोकन) के जरिए हाथियों की संख्या, उनकी दिशा और व्यवहार पर पैनी नजर रख रहे हैं। बताया कि इस महागणना को त्रुटिरहित बनाने के लिए कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में विशेष तैयारियां की गई हैं। रिजर्व की 72 बीटों में 200 से अधिक वनकर्मी तैनात हैं। इस बार भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) द्वारा विकसित ‘इकॉलॉजी ऐप’ का इस्तेमाल किया जा रहा है। डिजिटल ऐप के उपयोग से डेटा एंट्री और विश्लेषण बेहद तेज और सटीक हो सकेगा।

Exit mobile version