Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां टला बड़ा हादसा, खाई में गिरने से बाल बाल बची कार, रेस्क्यू कर निकाला बाहर


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां देहरादून-मसूरी रोड पर मसूरी के समीप एक बड़ा हादसा टल गया। यहां स्विफ्ट कार गहरी खाई में गिरने से बाल-बाल बच गई।

बाल बाल बची कार-

जानकारी के अनुसार देहरादून-मसूरी रोड पर मसूरी के समीप एक स्विफ्ट कार गहरी खाई में गिरने से बाल-बाल बच गई। कार में दो लोग सवार थे। जिनकी पहचान अमित पुत्र रमेश चंद्र उम्र 29 वर्ष निवासी अरावली अपार्टमेंट दिल्ली और युवती का नाम आयुषी पुत्री प्रदीप निवासी किंग्स पार्क सोसाइटी के रूप में हुई है। दोनों को पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर कार से बाहर निकाला।

Exit mobile version