Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 IAS और 11 PCS अधिकारियों के हुए तबादले, आठ नए सचिवों को भी मिली जिम्मेदारी, यहां देखें सूची

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड शासन ने शनिवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), वित्त सेवा एवं प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इसके तहत 18 आइएएस (IAS), वित्त सेवा के एक अधिकारी व 11 पीसीएस (PCS) अधिकारियों समेत 29 अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया गया है।

पदभार में बदलाव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के अनुसार, कुल 18 IAS, एक वित्त सेवा और 11 PCS अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। जारी आदेशों के अनुसार सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। साथ ही शासन ने हाल ही में सचिव स्तर पर पदोन्नत आइएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। शनिवार को सचिव कार्मिक शैलेश बगौली द्वारा किए गए तबादलों के अनुसार प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम से आवास, आयुक्त आवास व मुख्य प्रशासक आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण का पदभार वापस लिया गया है।

यहां देखें लिस्ट

Exit mobile version