Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चार जिलों के डीएम समेत 33 IAS और 24 PCS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें सूची

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। बीते देर रात चार जिलों के जिलाधिकारियों समेत 31 आईएएस, एक आईएफएस, एक सचिवालय सेवा और 24 पीसीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं।

आदेश जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में आदेश भी जारी किया गया है। पुष्कर सिंह धामी की अगुआई वाली सरकार ने देर रात दो अलग-अलग आदेश जारी कर 57 अधिकारियों के तबादले किए हैं। आदेश में कहा गया है कि सभी अधिकारियों का ट्रांसफर तत्काल प्रभाव से किया जाता है। चार जिलों के डीएम भी बदले गए हैं।

इन जिलों के डीएम बदले

📌📌2012 बैच के अधिकारी आशीष कुमार चौहान जो अब तक पौड़ी गढ़वाल के जिलाधिकारी थे। उन्हें अब उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी का निदेशक नियुक्त किया गया है। उन्हें खेल और युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी भी दी गई है।
📌📌आशीष कुमार की जगह 2012 बैच की अधिकारी स्वाती एस भदौरिया को पौड़ी गढ़वाल का जिलाधिकारी बनाया गया है। जो पहले राज्यपाल की अपर सचिव, भाषा, तकनीकी शिक्षा और सिंचाई विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहीं थीं। उनकी जगह 2013 बैच की अधिकारी रीना जोशी को राज्यपाल का अपर सचिव नियुक्त किया गया है।
📌📌2015 बैच के अधिकारी नवनीत पांडे को चंपावत के जिलाधिकारी पद से हटा दिया गया है। उन्हें कार्मिक और सतर्कता विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। 2016 बैच के अधिकारी सौरभ गहरवार को रूद्रप्रयाग के जिलाधिकारी पद से हटाकर सिडकुल प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है। वह उत्तराखंड के मुख्य पीएमजीएसवाई अधिकारी के रूप में भी अपनी सेवाएं देंगे।
📌📌2016 बैच के अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट को उत्तरकाशी जिलाधिकारी पद से हटाकर ऊर्जा और सहकारिता विभाग का अपर सचिव नियुक्त किया गया है।

देखें सूची

Exit mobile version