Site icon Khabribox

उत्तराखंड: इस जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी ने बदले 28 दरोगाओं के तबादले, कई चौकियों के बदले प्रभारी

​उत्तराखंड: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसएसपी ने जिले के 28 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए स्थानांतरण सूची जारी की है। 

प्रमुख चौकियों के प्रभारियों में फेरबदल

•  ​आशारोड़ी चौकी: यहाँ तैनात चौकी प्रभारी विवेक भंडारी को स्थानांतरित कर वरिष्ठ उपनिरीक्षक सहसपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
•  ​कालसी चौकी: चौकी प्रभारी संदीप पंवार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक सेलाकुई बनाया गया है।
•  ​आराघर व त्रिवेणीघाट चौकी: आराघर चौकी प्रभारी अश्वनी बलोनी को चौकी प्रभारी त्रिवेणीघाट (ऋषिकेश) और त्रिवेणीघाट चौकी प्रभारी विनेश कुमार को चौकी प्रभारी आराघर बनाकर आपस में जिम्मेदारी बदली गई है।
•  ​हर्रावाला चौकी: एसएसपी कैंप कार्यालय में तैनात उपनिरीक्षक रविन्द्र नेगी को नया चौकी प्रभारी हर्रावाला नियुक्त किया गया है।
​
दिए निर्देश

इसके अलावा कुठालगेट, मयूर विहार, लालतप्पड़, श्यामपुर और बालावाला चौकियों के प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किए गए हैं। साथ ही, पुलिस लाइन और एसएसपी कार्यालय में तैनात कई अन्य पुलिस अधिकारियों को भी विभिन्न थानों व चौकियों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। एसएसपी ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version