Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पीआरडी जवानों को बड़ी सौगात: ड्यूटी के दौरान बीमार या घायल होने पर भी मिलेगा मानदेय, जारी हुई SOP

उत्तराखंड: उत्तराखंड सरकार ने प्रांतीय रक्षक दल (PRD) के स्वयंसेवकों को एक बड़ी राहत दी है। साथ ही ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

एसओपी जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके तहत अब ड्यूटी या प्रशिक्षण के दौरान बीमार अथवा घायल होने पर अस्पताल में भर्ती रहने की स्थिति में भी जवानों का मानदेय नहीं रुकेगा।
​सरकार ने इस उपचार अवधि को ‘ऑन ड्यूटी’ मानते हुए अधिकतम 180 दिनों तक मानदेय देने की व्यवस्था लागू कर दी है। इस संबंध में युवा कल्याण विभाग ने इस संबंध में मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) भी जारी कर दी है।

​मिलेगा मानदेय

अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान जवानों को अधिकतम 180 दिनों तक का पूरा मानदेय दिया जाएगा। इलाज के लिए अस्पताल में बिताए गए समय को कार्य अवधि (On Duty) में गिना जाएगा। पूरे प्रदेश में इस व्यवस्था को एक समान और पारदर्शी तरीके से लागू करने के लिए बकायदा SOP जारी की गई है, जिससे पात्र जवानों को बिना किसी परेशानी के लाभ मिल सके। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि यह व्यवस्था मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुरूप लागू की गई है।

Exit mobile version