Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्रों के लिए मुफ्त कोचिंग योजना में बड़ा बदलाव, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में सरकार ने सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्रों के लिए मुफ्त कोचिंग योजना शुरू की है, जिसमें बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है।

संशोधित प्रस्ताव को मंजूरी के लिए सरकार को भेजा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके तहत अब मेडिकल (NEET), इंजीनियरिंग (JEE Main) और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए हाईस्कूल अंकों की अनिवार्यता को समाप्त किया जाएगा। अब इसके जगह पर चयन के लिए एक स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित की जाएगी। साथ ही इस परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर राज्यभर से 10,000 छात्र-छात्राओं को कोचिंग के लिए चुना जाएगा। अब चयन प्रक्रिया स्क्रीनिंग टेस्ट के माध्यम से होगी। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने इस संशोधित प्रस्ताव को मंजूरी के लिए सरकार को भेज दिया है।

छात्रों के लिए बढ़ेगा अवसर

इससे पहले इस योजना में सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए हाईस्कूल में न्यूनतम 75 प्रतिशत और आरक्षित वर्ग के लिए 65 प्रतिशत अंक अनिवार्य थे, लेकिन अब इस शर्त को खत्म कर दिया गया है, जिससे अधिक से अधिक छात्रों को अवसर मिल सके।

Exit mobile version