Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा 2026 में होंगे बड़े बदलाव, मोबाइल और कैमरे को लेकर देखें यह जरूरी अपडेट

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम से जुड़ी जरूरी अपडेट सामने आई है। साल 2026 की आगामी चारधाम यात्रा को लेकर प्रशासन तैयारियों में लगा है।

लिया यह निर्णय

इसी बीच एक जरूरी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन की बैठक हुई। जिसमें फैसला लिया गया है कि मोबाइल और कैमरा बैन किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से निर्णय लिया गया कि इस साल से बदरीनाथ धाम में सिंह द्वार से आगे कोई भी मोबाइल और कैमरा नहीं जाएगा। बदरीनाथ केदारनाथ टेंपल कमेटी इसके लिए व्यवस्था क्लॉक रूम के माध्यम से बनाएगी। केदारनाथ धाम में भी चबूतरे पर कैमरा चलाने की परमिशन नहीं होगी। इस नियम को सख्ती से लागू कराया जाएगा।

Exit mobile version