Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सरकारी भर्ती के समूह-ग की परीक्षाओं में दिखेंगे यह बड़े बदलाव, लाइव टेलीकास्ट समेत होंगे अब यह बदलाव

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब सरकारी भर्ती के लिए होने वाली समूह-ग की परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है।

दिखेगा बदलाव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसके बाद अब इन परीक्षाओं का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों की हर गतिविधि पर आयोग की सीधी नजर रहेगी। परीक्षार्थियों की हाजिरी अब परीक्षा केंद्र के गेट पर ही ली जाएगी, जिससे अंदर किसी भी तरह की अनियमितता न हो सके। साथ ही आयोग ने जैमर की कमी को बेहद गंभीरता से लिया है।

इस बदलाव का उद्देश्य

इस बदलाव का खास उद्देश्य है कि भविष्य में कोई भी ऐसी गलती न दोहराई जाए जैसी हालिया परीक्षा में हुई थी। दरअसल बीते सितंबर में आयोजित हुई UKSSSC की स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक होने से हड़कंप मचा था। इस परीक्षा को अब रद्द कर दिया गया है। परीक्षा अब दोबारा आयोजित होगी। इसी क्रम में आज UKSSSC की ओर से आज भी एक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।

Exit mobile version