Site icon Khabribox

उत्तराखंड: धामी सरकार का बड़ा फैसला, महिला सशक्तिकरण को दी बड़ी सौगात, वीरांगना तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कारों की राशि में हुई बढ़ोतरी

उत्तराखंड: राज्य सरकार ने महिलाओं के योगदान और जमीनी स्तर पर कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

पुरस्कार राशि में वृद्धि

जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीरांगना तीलू रौतेली पुरस्कार और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार की सम्मान राशि में वृद्धि की घोषणा की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस नए फैसले के तहत, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रदान किए जाने वाले वीरांगना तीलू रौतेली पुरस्कार की राशि को बढ़ाकर अब 75,000 रुपये कर दिया गया है। वहीं, ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य तथा शुरुआती देखभाल में अहम भूमिका निभाने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के पुरस्कार की राशि को बढ़ाकर 61,000 रुपये कर दिया गया है।

Exit mobile version