Site icon Khabribox

उत्तराखंड: मेजर जनरल जीडी बख्शी (से.नि) की पुस्तक A history of Hinduism का हुआ विमोचन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में बीते कल मंगलवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मेजर जनरल जीडी बख्शी (से.नि) द्वारा लिखित पुस्तक A history of Hinduism का विमोचन किया।

पुस्तक का विमोचन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टोंस ब्रिज स्कूल, देहरादून में इस पुस्तक का विमोचन किया‌ गया। इस म
मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मेजर जनरल जीडी बक्शी (से.नि) की यह पुस्तक अवश्य पाठकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। जीडी बक्शी एक सैन्य अधिकारी के साथ महान राष्ट्रवादी और विभिन्न विषयों के जानकार एवं विचारक भी हैं। कहा कि A history of Hinduism पुस्तक, इतिहास, सभ्यता और सांस्कृतिक धरोहरों को नई दृष्टि से प्रस्तुत करने का बेहतरीन प्रयास है। इस पुस्तक में हमारे महान धर्म की सांस्कृतिक परंपराएं, आत्मा की अभिव्यक्ति एवं विरासत का व्यापक और समावेशी उल्लेख किया गया है।

Exit mobile version