Site icon Khabribox

उत्तराखंड: उच्च शिक्षा में सुधार की बड़ी पहल, BHU में ट्रेनिंग लेंगे इतने असिस्टेंट प्रोफेसर

​उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश की उच्च शिक्षा में गुणवत्ता, नवाचार और शोध को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राज्य के विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों में विज्ञान वर्ग के 50 नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर्स को देश के प्रतिष्ठित काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

फोकस्ड ट्रेनिंग एंड इंडक्शन प्रोग्राम

​यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम 23 मार्च से 19 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। इस एक महीने के ‘फोकस्ड ट्रेनिंग एंड इंडक्शन प्रोग्राम’ का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण तकनीकों और शोध पद्धतियों से रूबरू कराना है। शिक्षकों को डिजिटल और नवीन शिक्षण विधियों का ज्ञान दिया जाएगा।‌ उच्च शिक्षा में रिसर्च कल्चर को बढ़ावा देने के लिए विशेष सत्र। कॉलेज प्रबंधन और प्रशासनिक बारीकियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बीएचयू के प्रख्यात प्रोफेसरों और देश भर के विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान दिया जाएगा।

पुस्तकालयाध्यक्षों का प्रशिक्षण भी जारी

​शिक्षण स्टाफ के साथ-साथ पुस्तकालयों को आधुनिक बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है। योजना के तहत प्रदेश के 35 सहायक पुस्तकालयाध्यक्षों का 12 दिवसीय प्रशिक्षण बीएचयू में पहले से ही चल रहा है (9 मार्च से 22 मार्च)। इन्हें डिजिटल लाइब्रेरी, ई-रिसोर्सेज और सूचना प्रबंधन की बारीकियां सिखाई जा रही हैं।प्रशिक्षण के दौरान उन्हें केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान और नागरी प्रचारिणी सभा जैसे ऐतिहासिक पुस्तकालयों का भ्रमण भी कराया गया। इस संबंध में डॉ. धन सिंह रावत, उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अपने शिक्षकों को देश के उत्कृष्ट संस्थानों में एक्सपोजर देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस पहल से शिक्षण संस्थानों में सकारात्मक बदलाव आएगा और छात्रों को वैश्विक स्तर की शिक्षा और शोध का माहौल मिल सकेगा।

Exit mobile version