Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सरकार का बड़ा कदम, बुनियादी ढांचे के विकास और आपदा राहत के लिए सरकार ने 74 करोड़ की धनराशि की स्वीकृत, होंगे यह कार्य

​उत्तराखंड सरकार ने राज्य में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को गति देने के लिए 74 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की है।

धनराशि स्वीकृत

• मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री ने माध्यमिक और प्रारंभिक शिक्षा के तहत आने वाले विद्यालयों के लिए 15-15 करोड़ रुपये (कुल 30 करोड़ रुपये) की राशि स्वीकृत की है। बागेश्वर के बेडा-मझड़ा में नया हेलीपैड बनाने के लिए 8.91 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।
• गंगोत्री धाम: धार्मिक पर्यटन और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए सीवर लाइन व शौचालयों के निर्माण हेतु 4.99 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
• उधमसिंहनगर के खटीमा में बाढ़ सुरक्षा के लिए 4.01 करोड़ रुपये और भारत-नेपाल सीमा पर स्थित गांवों व सुरक्षा बलों के कैंप की सुरक्षा हेतु 4.62 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत की गई है।
• भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली के रखरखाव के लिए 2 करोड़ रुपये और सैटेलाइट फोन के रीचार्ज के लिए 1.90 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, जोशीमठ भूस्खलन कंट्रोल रूम के विशेषज्ञों के मानदेय, मॉक अभ्यास और चमोली में जेसीबी मशीनों के बकाए भुगतान के लिए 3.18 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं।
• सरकार ने चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के चलकुडिया-मसमोली-नौखोली मोटर मार्ग का नाम बदलकर वीर शहीद मंदीप सिंह नेगी के नाम पर करने का अनुमोदन किया है।
• नगर पालिका परिषद हरबर्टपुर में ठोस कचरा प्रबंधन परियोजना के लिए 3.27 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

Exit mobile version