Site icon Khabribox

उत्तराखंड: कुमाऊं STF की बड़ी कार्रवाई, देश विरोधी साजिश रच रहा कट्टरपंथी सलाउद्दीन गिरफ्तार, AK-47 के कारतूस और डेटोनेटर बरामद


उत्तराखंड: उत्तराखंड में कुमाऊं एसटीएफ (STF) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए देश विरोधी और कट्टरपंथी गतिविधियों में लिप्त एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की कार्यवाही

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक थाना गदरपुर इलाके से पकड़े गए इस आरोपी के पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार, विदेशी पिस्टल, AK-47 के कारतूस और बम धमाकों में इस्तेमाल होने वाले डेटोनेटर बरामद किए गए हैं।।जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिए देश और प्रदेश में कट्टरपंथ का जाल फैला रहा था और उसके संबंध सीमा पार (पाकिस्तान जैसे दुश्मन देशों) से भी थे। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है। एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर एक संदिग्ध राष्ट्र विरोधी और कट्टरपंथी मुहिम चलाई जा रही थी। जब एसटीएफ की साइबर टीम ने इस संदिग्ध गतिविधि को पकड़ा, तो तुरंत इसकी जांच कुमाऊं एसटीएफ को सौंपी गई। जांच के दौरान उत्तराखंड में एक अंतरराज्यीय देशद्रोही नेटवर्क के सक्रिय होने का खुलासा हुआ। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से निम्नलिखित सामग्री बरामद हुई है।

​पाकिस्तान से थे संपर्क

इस पूरे नेटवर्क में थाना गदरपुर के ग्राम मझराशीला का रहने वाला मोहम्मद सलाउद्दीन मलिक सबसे ज्यादा सक्रिय पाया गया। मोबाइल जांच से पुष्टि हुई है कि वह पाकिस्तान जैसे दुश्मन देशों के संपर्क में था और सोशल मीडिया के माध्यम से दहशत फैलाने की बड़ी साजिश रच रहा था। बुधवार देर शाम एसटीएफ की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मझराशीला गाँव में दबिश देकर सलाउद्दीन को धर दबोचा और उसे रुद्रपुर स्थित एसटीएफ कार्यालय लाया गया। आरोपी के मोबाइल की जांच में कई ऐसे आपत्तिजनक संदेश और दस्तावेज मिले हैं

​मुकदमा दर्ज

पुलिस ने आरोपी मोहम्मद सलाउद्दीन के खिलाफ देशद्रोह और अवैध हथियार रखने सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version