Site icon Khabribox

उत्तराखंड: विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा में टूटा बड़ा रिकॉर्ड, 114 दिनों में 47 लाख के पार पहुंचे श्रद्धालु

उत्तराखंड: उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। खराब मौसम के बावजूद चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। यात्रा शुरू होने के महज 114 दिनों (सोमवार, 10 अगस्त तक) में कुल 47 लाख 2 हजार 703 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

श्रद्धालुओं में भारी उत्साह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिकमानसून की सक्रियता को देखते हुए संवेदनशील और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है, और मुख्यमंत्री खुद राज्य आपदा कंट्रोल रूम से पूरी व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं। चारधाम में श्रद्धालुओं के आंकड़े (10 अगस्त तक):
• ​बद्रीनाथ: 16,12,112 (पिछले साल से 3.50 लाख अधिक)
• ​केदारनाथ: 14,50,116
• ​गंगोत्री: 7,37,629
• ​यमुनोत्री: 6,62,347
• ​हेमकुंड साहिब: 2,40,499

Exit mobile version