Site icon Khabribox

उत्तराखंड: रामपुर तिराहा कांड के घायल आंदोलनकारियों को बड़ी राहत, धामी सरकार देगी 20-20 हजार की अतिरिक्त मासिक सहायता​

उत्तराखंड: उत्तराखंड सरकार ने राज्य आंदोलन के दौरान रामपुर तिराहा कांड में घायल हुए और अब कामकाज में असमर्थ दो प्रमुख आंदोलनकारियों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है।

दी मंजूरी

जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर सरकार ने दोनों आंदोलनकारियों को समुचित देखरेख के लिए 20-20 हजार रुपये प्रतिमाह की अतिरिक्त वित्तीय सहायता देने की मंजूरी प्रदान कर दी है। जानकारी के अनुसार अधिकारियों के अनुसार इस संबंध में औपचारिक शासनादेश जारी कर दिया गया है। जिसमें जारी शासनादेश के मुताबिक, इस योजना का लाभ हरिद्वार निवासी प्रकाश चन्द्र कांति और देहरादून निवासी अमित ओबरॉय को मिलेगा। दोनों आंदोलनकारियों को वर्तमान में 30 हजार रुपये प्रतिमाह की विशेष सम्मान पेंशन पहले से दी जा रही है। अब मंजूर की गई 20 हजार रुपये की अतिरिक्त धनराशि का उपयोग दोनों घायलों की दिन-प्रतिदिन की देखरेख के लिए एक-एक सहायक (केयरटेकर) की व्यवस्था करने में किया जाएगा।
​

Exit mobile version