Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बुजुर्गों के लिए बड़ी राहत: अब 60 साल पूरे होते ही खुद मिलेगी पेंशन, सीएम धामी ने दिए यह निर्देश

उत्तराखंड: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा को और अधिक सुगम एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा निर्णय लिया है।

दिए यह निर्देश

इसी क्रम में मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान सीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। जिसमें सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अब 60 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पात्र नागरिकों को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ स्वतः (ऑटोमैटिक) मिलना चाहिए। इस व्यवस्था से बुजुर्गों को पेंशन के लिए अनावश्यक औपचारिकताओं और दफ्तरों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य की जन-कल्याणकारी योजनाएं अगले 25 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की जानी चाहिए। सीएम ने जोर दिया कि विभिन्न सरकारी योजनाओं का आपस में इंटीग्रेशन (एकीकरण) कर उत्तराखंड में एक ऐसा ‘सुशासन मॉडल’ विकसित किया जाए, जो न केवल राज्य की जनता के लिए लाभकारी हो, बल्कि देश के अन्य राज्यों के लिए भी एक नजीर बने।

Exit mobile version