Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKSSSC अभ्यर्थियों को बड़ी राहत: समूह-ग की तीन भर्ती परीक्षाओं में राज्य आंदोलनकारियों को मिलेगा इतने प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण

उत्तराखंड: उत्तराखंड सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों के एक बड़ा फैसला लिया है। जिसमें प्रदेश मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की बैठक में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की समूह-ग की तीन प्रमुख भर्ती परीक्षाओं के पात्र अभ्यर्थियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ देने को मंजूरी दे दी गई है।

मिलेगा यह लाभ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार के इस कदम से सैकड़ों युवाओं को सीधी राहत मिलेगी। कैबिनेट के निर्णय के अनुसार, 18 अगस्त, 2024 को अधिसूचना के प्रकाशन और 24 नवंबर, 2024 को शासनादेश जारी होने की अवधि के बीच आयोजित की गई निम्नलिखित तीन परीक्षाओं में यह लाभ दिया जाएगा।‌इसमें
• ​कनिष्ठ सहायक एवं अन्य पद भर्ती परीक्षा-2024
• ​आरक्षी जनपदीय पुलिस (पुरुष) एवं आरक्षी पीएसी/आईआरबी (पुरुष) भर्ती परीक्षा-2024
• ​अपर निजी सचिव, वैयक्तिक सहायक, आशुलिपिक एवं अन्य पदों की भर्ती परीक्षा-2024

Exit mobile version