Site icon Khabribox

उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में सुरक्षा में बड़ी चूक, हथियार और खिलौना बंदूकों के साथ युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा 2026 को लेकर केदारघाटी में बरती जा रही उच्च स्तरीय सतर्कता के बीच रुद्रप्रयाग पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस की कार्यवाही

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केदारनाथ धाम में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। युवक के पास से दो धारदार हथियार और दो खिलौना बंदूकें बरामद हुई हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। सीओ केदारनाथ नितिन लोहनी के अनुसार, बुधवार शाम पुलिस टीम संवेदनशील स्थानों और टेंटों की तलाशी ले रही थी। इसी दौरान एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से हथियार बरामद हुए। जांच में सामने आया कि युवक उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले का निवासी है। चौंकाने वाली बात यह है कि युवक बिना किसी वैध पहचान पत्र (ID) के एक टेंट में ठहरा हुआ था। इसके अलावा बिना आईडी के युवक को शरण देने के आरोप में संबंधित टेंट स्वामी के खिलाफ चालानी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जांच शुरू

​प्रारंभिक पूछताछ और परिजनों से संपर्क करने पर पता चला है कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है। हालांकि पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Exit mobile version