Site icon Khabribox

उत्तराखंड: निर्वाचन आयोग का बड़ा अपडेट, अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित: 71.58 लाख मतदाताओं में 37.37 लाख पुरुष और 34.21 लाख महिला वोटर्स दर्ज, ऐसे चेक करें नाम

​उत्तराखंड: उत्तराखंड में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर चलाए गए ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (एसआईआर) अभियान के बाद आज शनिवार को राज्य की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है।

दी यह जानकारी

इस संबंध में प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकारों को विस्तृत जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें जारी आंकड़ों के अनुसार, उत्तराखंड में अब कुल 71,58,949 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 37,37,701 पुरुष, 34,21,036 महिला और 212 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में एसआईआर की प्रक्रिया 8 जून 2026 को शुरू की गई थी, जब पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 79,60,762 थी। 14 जुलाई को जारी प्रारूप सूची में 71,33,785 नाम थे, जिसके बाद 13 अगस्त तक दावे-आपत्तियां ली गईं। 28 सितंबर तक निस्तारण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 3 अक्टूबर को अंतिम सूची जारी की गई।
• ​नए जुड़े नाम: 1,29,872
• ​हटाए गए नाम: 1,04,708
• ​18-19 आयु वर्ग (युवा मतदाता): 72,656
• ​80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता: 1,22,892
• ​कुल मतदेय स्थल: 12,543

​छूट गए लोगों को मिलेगा मौका

​निर्वाचन आयोग ने साफ किया है कि जिन पात्र नागरिकों के नाम अंतिम सूची में शामिल होने से रह गए हैं, वह फार्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं। बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर प्री-एसआईआर सूची से वर्तमान सूची का मिलान करेंगे। यदि कोई पात्र व्यक्ति छूट गया है तो उससे फार्म-6 भरवाया जाएगा। नागरिक और मतदाता अपना नाम इन डिजिटल और ऑफलाइन माध्यमों से चेक कर सकते हैं। निर्वाचन आयोग के पोर्टल voter.eci.gov.in और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड की वेबसाइट ceo.uk.gov.in पर।

Exit mobile version