Site icon Khabribox

उत्तराखंड: खेत में घास काट रही महिला पर आदमखोर गुलदार का हमला, मौत, भारी जन-आक्रोश के बीच वन विभाग के शूटरों ने किया ढेर

पौड़ी: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मानव-वन्यजीव संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। पौड़ी जिले के कोट ब्लॉक के ग्राम पंचायत वड्डा (वाड़ी गांव) में मंगलवार को एक आदमखोर गुलदार ने एक महिला को अपना शिकार बनाया है।

गुलदार ढेर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना मंगलवार सुबह करीब 11 बजे की है। वाड़ी गांव निवासी 60 वर्षीय प्रभा देवी रावत अपने खेत में घास काट रही थीं। इसी दौरान झाड़ियों में घात लगाए बैठे गुलदार ने उन पर अचानक हमला कर दिया और उन्हें घसीटते हुए पास के एक खंडहर मकान में ले गया। गुलदार की गुर्राहट सुनकर जब ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे, तो वहां का मंजर देखकर दंग रह गए। गदेरे (बरसाती नाले) के पास महिला का सिर पड़ा था, जबकि धड़ खंडहर मकान के भीतर क्षत-विक्षत हालत में था। इस वीभत्स घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे संयुक्त मजिस्ट्रेट, कोतवाल और वन विभाग की टीम को बंधक बनाकर डीएफओ (DFO) गढ़वाल का घेराव किया। हालांकि, तनाव बढ़ता देख वन विभाग के शूटरों ने आत्मरक्षा में 4 घंटे के भीतर गुलदार को मार गिराया। शूटरों ने पहले गुलदार को ट्रेंकुलाइज (बेहोश) करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता न मिलने और खतरा बढ़ने पर आत्मरक्षा में उसे ढेर कर दिया गया। मारे गए नर वयस्क गुलदार के शव को रेस्क्यू कर नागदेव रेंज लाया गया है, जिसके बाद ही ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।

​डराने वाले आंकड़े

​उत्तराखंड में नए साल (जनवरी 2026) की शुरुआत से अब तक वन्यजीवों के हमले में यह 32वीं मौत है, जबकि 63 लोग घायल हो चुके हैं। आंकड़े –

वन्यजीवमौतेंघायल
गुलदार (तेंदुआ)1431
बाघ1100
हाथी0501
भालू0121
मगरमच्छ0101
जंगली सूअर0010
कुल योग3263
Exit mobile version