Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सूर्य को अर्घ्य चढ़ा रहा था शख्स, पीछे से गुलदार ने किया हमला, मौत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां पहाड़ो में गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है। एक मामला टिहरी जिले से सामने आया है।

व्यक्ति को बनाया निवाला-

जानकारी के अनुसार यहां सोमवार की सुबह पसर गांव निवासी राजेंद्र सिंह उर्फ भगत अपने घर के आंगन में पूजा पाठ के बाद सूर्य अर्घ्य चढ़ा रहे थे। तभी गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। गुलदार व्यक्ति को घसीटता हुआ जंगल की ओर ले गया और अपना निवाला बना दिया। स्थानीय निवासी सुरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि राजेंद्र सिंह उर्फ भगत घर में अकेले रहते थे। इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Exit mobile version