Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अब गढ़वाली में भी गूंजेगी ‘मन की बात’: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के ‘हैलो हल्द्वानी’ रेडियो की अनूठी पहल,  अब देश-विदेश के प्रवासी भी ले सकेंगे आनंद

​उत्तराखंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के श्रोताओं के लिए एक अच्छी खबर है। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो ‘हैलो हल्द्वानी’ (91.2 एफएम) पर अब इस कार्यक्रम का प्रसारण कुमाऊनी के साथ-साथ गढ़वाली भाषा में भी शुरू हो गया है।

खास पहल की शुरुआत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी क्रम में बीते कल रविवार को इसके नवीनतम एपिसोड का पहला गढ़वाली रूपांतरण प्रसारित किया गया, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा। विश्वविद्यालय के रेडियो प्रभारी प्रो. राकेश चंद्र रयाल ने बताया कि कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी के मार्गदर्शन में यह पहल शुरू की गई है। ‘हैलो हल्द्वानी’ रेडियो ऐप के माध्यम से अब देश और दुनिया के किसी भी कोने में रह रहे प्रवासी उत्तराखंडी भी इन क्षेत्रीय बोलियों में ‘मन की बात’ का आनंद ले सकेंगे। रेडियो पर पहले से ही ‘मन की बात’ का कुमाऊनी भाषा में प्रसारण किया जा रहा था, जिसे उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बड़ा रिस्पांस मिला। अब नई व्यवस्था के तहत हर रविवार को कार्यक्रम का प्रसारण दो अलग-अलग समय पर होगा।
• ​कुमाऊनी प्रसारण: शाम 7:00 बजे
• ​गढ़वाली प्रसारण: शाम 7:30 बजे
​
​

Exit mobile version