Site icon Khabribox

उत्तराखंड: फांसी के फंदे से झूली विवाहिता, परिजनों ने ससुरालियों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां बाजपुर के गांव बरहैनी में एक विवाहिता अपने घर में संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे पर लटकी मिली।

विवाहिता ने लगाई फांसी-

जानकारी के अनुसार ग्राम बरहैनी के बंगाली कॉलोनी निवासी सोनू का विवाह 4 वर्ष पूर्व नीतू से हुआ था। रविवार की सुबह सोनू मजदूरी पर गया था। वहीं उसकी पत्नी नीतू कमरे में अकेली थी। कुछ देर बाद परिजनों ने देखा कि नीतू फांसी पर लटकी हुई है। उन्होंने इसकी सूचना पास पड़ोस तथा पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। मृतका अपने पीछे अपनी दो मासूम बेटियों को छोड़ गई है।

ससुरालियों पर आरोप-

इस संबंध में मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष के उपर दहेज के लिये उसकी पुत्री को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रख जांच कर रही है।

Exit mobile version