Site icon Khabribox

उत्तराखंड: विवाहिता ने पति और सास पर दहेज के लिए मारपीट व जहरीला पदार्थ देने का लगाया आरोप

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां ऊधम सिंह नगर के नानकमत्ता में विवाहिता ने अपने पति व सास के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मुकदमा कायम कराया है।

जानें पूरा मामला

सिमरनजीत कौर निवासी वार्ड 3 ने थाने में दर्ज कराए मुकदमें में कहा है कि वर्ष 2016 में उसका विवाह विक्रमजीत सिंह निवासी ग्राम सिरसखेड़ा, बिलासपुर जिला रामपुर के साथ हुआ था। दहेज में स्विफ्ट कार, सात लाख रुपये के सोने व चाँदी के आभूषण व घरेलू सामान व दो लाख रुपये नगद दिये थे। परंतु पति व सास 10 लाख की नगदी चाहते थे। उत्पीड़न रोकने के लिए पिता प्रतिमाह सात-आठ हजार रुपये खाते में डालने लगे। एक मई को पति व सास ने मारपीट कर मुंह में गीला कपड़ा डाल दिया। इससे मुंह में जलन हो रही थी। वह बेहोश हो गयी। विवाहिता ने पति व सास पर नानकमत्ता बाउली साहिब के पास खेत में फैंकने का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि उसके मुंह में जान से मारने की नियत से कोई जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाया।

मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

पुलिस ने सिमरनजीत कौर की तहरीर पर पति व सास के खिलाफ दहेज एक्ट समेत संगीन धाराओं में मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version