Site icon Khabribox

उत्तराखंड: दहेज के लिए विवाहिता से की मारपीट, घर से निकाला, मामला दर्ज


आज के समय में दहेज के लिए हो रहे अपराधों के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। आए दिन ऐसे मामले सामने आ रहें हैं। ऐसा ही एक मामला जसपुर से सामने आया है।

जाने पूरा मामला-

जानकारी के अनुसार पूरनपुर गांव निवासी नेहा चौहान ने कहा कि उसकी शादी 25 मई 2020 को राहुल कुमार निवासी भटौली थाना रायपुर सादात बिजनौर के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही  ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे। महिला ने बताया कि उसके परिवार ने हैसियत से बढ़कर दहेज दिया, फिर भी उसके साथ ससुराल वाले मारपीट करते थे। महिला ने बताया कि उसकी पुत्री निति हुई। जिसकी आयु वर्तमान में सात माह है। 7 सितंबर 2021 की प्रातः 8 उसके  सास सुषमा देवी, ससुर श्याम सिंह, चचेरी सास सुधा देवी, चचेरे ससुर आदेश चौहान, ननंद बबली, नंदोई विमल कुमार  निवासी गण गांव भटौली थाना रायपुर सादात जिला बिजनौर एक राय होकर आए उसके साथ मारपीट कर उसकी हत्या करने के लिए उसके ऊपर मिट्टी का तेल डाल दिया। उसे खींच कर रसोई की तरफ ले जाने लगे। उसके शोर मचाने पर ग्रामीण आ  गए। उन्होंने उसे बचाया। वह किसी तरह आरोपियों से छूट कर अपने मायके आ गई।

ससुराल वालों पर दर्ज की रिपोर्ट-

जिसके बाद अब महिला ने अपनी ससुराल पक्ष के 6 लोगों के खिलाफ दहेज के लिए उत्पीड़न करने और मारपीट हत्या का प्रयास कर घर से निकालने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Exit mobile version