Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां दहेज उत्पीड़न में विवाहिता ने पति समेत चार के खिलाफ किया केस दर्ज

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां ऊधम सिंह नगर के काशीपुर में एक विवाहिता ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में केस दर्ज कराया है।

दहेज के लिए ससुराल पक्ष पर मारपीट का लगाया आरोप

पुलिस को दी तहरीर में मोहल्ला कटरामालियान निवासी दीपा कहा है कि उसका विवाह 19 अप्रैल 2019 को मुरादाबाद के देहरी गांव निवासी दिनेश कुमार के साथ हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद पति दिनेश, ससुर बलजीत सिंह, सास मूर्ति देवी व जेठ चरन सिंह कम दहेज के लिए उसके साथ मारपीट करने लगे।

पुलिस ने किया केस दर्ज

दो बार महिला हेल्प लाईन में कांउसिलिंग के बाद वह ससुराल चली गई, लेकिन फिर भी उनके व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया। 04 जनवरी 2023 को ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version