Site icon Khabribox

उत्तराखंड: संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर झूली विवाहिता, मायके वालों ने ससुरालियों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

डेढ़ साल पहले हुआ था विवाह

बाजपुर थाना क्षेत्र के नंदपुर नरका टोपा निवासी स्व. नजीर अहमद की पुत्री शाजिया (20) की शादी डेढ़ साल पहले आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम परमानन्दपुर निवासी फरमान पुत्र शमशाद के साथ हुई थी। बीती 26 मार्च करीब 8:30 बजे शाजिया ने अपने कमरे में कुंडे के सहारे गले में दुपट्टा का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर आईटीआई थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मायकों वालों ने लगाया दहेज़ का आरोप

मृतका की मां सायरा ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा कि शादी के बाद से पति फरमान, सास शमशुल निशा, ससुर शमशाद व देवर भूरा कम दहेज लाने का ताना देकर मारते पीटते थे। साथ ही मानसिक व शारिरिक रुप से प्रताड़ित करते थे।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।आईटीआई पुलिस थानाध्यक्ष ने बताया कि पास पड़ोसियों से पूछताछ के दौरान शाजिया का अपने पति फरमान के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा बताया गया है। जिसके चलते शाजिया ने गुस्से में आकर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। बाकी तहरीर प्राप्त हुई है। तहरीर के आधार पर भी जांच पड़ताल की जाएगी।

Exit mobile version