Site icon Khabribox

उत्तराखंड: उत्तरकाशी में भारी तबाही, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, अब तक 130 लोगों की बचाई जान

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं पहाड़ों में भारी बारिश ने दुश्वारियां बढ़ा दी है।

भारी बारिश से तबाही

इसी बीच उत्तरकाशी में भारी बारिश ने बड़े जख्म दे दिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तरकाशी में भारी बारिश ने खुब तबाही मचाई है। उत्तरकाशी ज़िले के थराली गांव में मंगलवार को बादल फटने से भीषण भूस्खलन हुआ‌। साथ ही एक स्थानीय नाला भयानक तेज़ी से उफान पर आ गया। गंगोत्री धाम और मुखवा के पास स्थित धराली गांव में अचानक नाला उफान पर आ गया। पहाड़ों से बहते तेज पानी ने कई घरों को तबाह कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक जिला प्रशासन के अनुसार आपदा में चार लोगों के मौत की हो चुकी है। कई लोगों के दबे होने की आशंका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तरकाशी जिले में धराली गांव में मंगलवार को बादल फटने के कारण खीर गंगा नदी में आयी विनाशकारी बाढ़ में चार लोगों की मौत हो गयी और 130 से अधिक लोगों को बचा लिया गया। उत्तरकाशी में आयी आपदा से प्रभावित 80 स्थानीय लोगों को सुरक्षित रिलीफ कैंप में पहुंचाया गया है। सभी को भोजन, पानी और जरुरी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। राहत शिविर में आईटीबीपी के डॉक्टर लगातार लोगों की स्वास्थ्य जांच कर रहे हैं और जरूरी प्राथमिक उपचार भी दे रहे हैं। 

जताया दुख

रिपोर्ट्स के मुताबिक धराली उत्तरकाशी क्षेत्र में बादल फटने से हुए भारी नुकसान का सीएम धामी ने गहरा दुख जताया। साथ ही इस दुखद घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुःख प्रकट किया है। वहीं राहत एवं बचाव कार्यों के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन और अन्य संबंधित टीमें युद्ध स्तर पर जुटी हुई हैं। पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सेना और अन्य विभाग मौके पर सक्रिय हैं। इस हादसे के बाद जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 01374222126, 9456556431 जारी किए हैं। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “भारतीय सेना, आईटीबीपी, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और स्थानीय लोगों सहित हमारी सभी एजेंसियां बचाव कार्य कर रही हैं। कल 130 लोगों को बचाया गया।

Exit mobile version