Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चमोली में हेलंग डैम साइट पर हुआ भारी भूस्खलन, विष्णुगाड़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना साइट पर टूटी चट्टान, 12 मजदूर घायल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के चमोली में जोशीमठ के हेलंग में निर्माणाधीन बिजली कंपनी THDC की प्रोजेक्ट साइट पर बड़ा हादसा हुआ है।

कई मजदूर घायल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां साइट के पास पहाड़ का बड़ा सा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। डायवर्जन साइट पर यह बड़ा हादसा सुबह लगभग 10 बजकर 45 बजे हुआ। जब परियोजना के डाइवर्जन डेम साइड व इनटेक टनल के ठीक उपर से पहाड़ी से भूस्खलन हुआ। THDC के इस प्रोजेक्ट की डैम साइट पर भारी भूस्खलन हुआ। जब यह हादसा हुआ डैम साइट पर 200 से ज्यादा मज़दूर काम कर रहे थे। इस हादसे में चट्टान टूटने से 12 मजदूर घायल हो गए। जिसके बाद घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक चमोली से ज्योतिर्मठ के बीच अलकनंदा नदी पर टीएचडीसी की 444 मेघावाट की जल विद्युत परियोजना निर्माणाधीन है। यह परियोजना एससीसी कंपनी बना रही है। बताया गया कि हेलंग स्थिति परियोजना के डाइवर्जन का कार्य इन दिनों तेजी से चल रहा है। 

Exit mobile version