Site icon Khabribox

उत्तराखंड: जसपाल राणा के जीवन पर आधारित पुस्तक ‘मेवरिक जसपाल’ का हुआ विमोचन, बोले सीएम— युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है उनका संघर्ष

​उत्तराखंड: भारतीय निशानेबाजी (शूटिंग) को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाने वाले उत्तराखंड के महान निशानेबाज स्वर्गीय जसपाल राणा के खेल जीवन, संघर्षों और उपलब्धियों को अब एक पुस्तक का रूप दिया गया है।

पुस्तक का विमोचन

जानकारी के अनुसार बीते कल शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सरकारी आवास पर जसपाल राणा के जीवन पर लिखी गई पुस्तक ‘मेवरिक जसपाल: द मैन हू चेंजड इंडियन शूटिंग’ का औपचारिक विमोचन किया। विमोचन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने जसपाल राणा के खेल योगदान की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जसपाल राणा ने अपनी अद्भुत प्रतिभा, कठिन परिश्रम, अटूट अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर भारतीय निशानेबाजी का परिदृश्य बदल दिया। उनकी ऐतिहासिक उपलब्धियों ने न केवल भारत बल्कि उत्तराखंड राज्य का मान भी पूरे विश्व में बढ़ाया है।
​
​परिवार की मौजूदगी में विमोचन

मुख्यमंत्री ने जसपाल राणा के खेल जगत में अतुलनीय योगदान को याद करते हुए पुस्तक के प्रकाशन के लिए उनके परिवार को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस खास मौके पर स्वर्गीय जसपाल राणा की पत्नी रीना राणा, पुत्र युवराज राणा और पुत्री देवांशी राणा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Exit mobile version