उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में सरकारी मेडिकल कॉलेजों में इस बार मेडिकल पीजी की सीटें बढ़ाई गई है।
दी यह जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सीटें बढ़ाकर 58 कर दी गई है। जिसमें राज्य के मेडिकल कॉलेजों में 263 सीटें हो गई हैं। वहीं अल्मोड़ा में 35 सीटों के साथ शुरुआत हो रही है, जिनमें ऑल इंडिया एवं स्टेट कोटे की सीटें शामिल हैं। राज्य कोटा के तहत हल्द्वानी मेडिकल काॅलेज में 40 सीट, दून मेडिकल काॅलेज में 33, श्रीनगर मेडिकल काॅलेज में 24, अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में 17 सीटे हैं। राज्य और मैनेजमेंट कोटा के तहत एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज में 162 एवं हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में 127 सीटें हैं। वहीं एचएनबी मेडिकल विवि की ओर से आज छह नवंबर से स्टेट कोटे की सीटों की काउंसलिंग के लिए शेड्यूल जारी किया गया है।